Home मध्यप्रदेश नरसिंहपुर में 19 साल की हिंदू युवती के साथ रेप के मामले...

नरसिंहपुर में 19 साल की हिंदू युवती के साथ रेप के मामले में पुलिस ने चार मुस्लिम युवकों को किया गिरफ्तार

100
0

नरसिंहपुर
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में 19 साल की हिंदू युवती के साथ रेप के मामले में पुलिस ने चार मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया है। चारों पर सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गयम जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

वारदात करेली थाना इलाके में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 19 साल की युवती से 4 मुस्लिम युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अरबाज बहना (20), शेख शरीफ खान (30)साल, इरफान खान (19) को न्यायालय में पेश किया गया। इसके साथ ही और एक अन्य नाबालिग आरोपी को वाल सुधार गृह भेजा गया। चारों पर सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया है।
 
बतादें कि, मामले में परिजनों का आरोप था कि, युवती को 15 फीट ऊंची छत से भी नीचे फेंका। जिसके बाद पीड़िता को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं घटना के विरोध में हिंदूवादी संगठन ने रैली निकाली थी। इसके साथ भी करेली थाने के बाहर नारेबाजी भी की। संगठन ने आरोपी का घर बुलडोजर से ढहाने की मांग की थी। वहीं, समाज के लोगों ने भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवालिया निशान लगाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here