रायपुर। राजधानी रायपुर में दवा दूकान में किस तरह मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इसका जीता-जागता उदाहरण आज देखने को भी मिल गया। मिली जानकारी के अनुसार किरोड़ीमल आडवाणी के लिए डॉ सौरभ गोयल एम डी ने दवा लिखी जिसके पर्ची को लेकर रायपुर विवेकानंद आश्रम के लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के अनपढ़ स्टाफ के चलते गलत दवा दिया गया। इसी गलत दवा की वजह के चलते मरीज की जान पर बन आयी मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया और ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कई बार ऐसे गैरजिम्मेदाराना हरकत के कारण मरीज की जान पर बन आयी है। ड्रग कंट्रोलर और औषधि प्रशासन अपनी खानापूर्ति कर कार्रवाई बस केवल दिखावे के लिए कार्यवाही कर दी जाती है लेकिन ऐसे किसी मेडिकल स्टोर पर ठोस कार्रवाई करते प्रशासन के हाथ पैर फूल जाते हैं । मेडिकल स्टोर के संचालक विकास जादवानी अपने मेडिकल स्टोर से खुद नदारद पाए गए और अनपढ़ स्टाफ के भरोसे मरीजों की जान से खिलवाड़ करने उन्हें खुली छूट दे दी । पीड़ित अपने पिता को लेकर चिंतित हैं श्री विक्रम आडवाणी ने बताया कि दूसरी बार मेडिकल शॉप आने पर और दूसरी दवा निकालकर दुकान में बैठे अनुभवहीन व्यक्ति द्वारा दिया जा रहा था तब डॉ से बात करने पर उन्होंने पीड़ित को चिल्लाया कि मरीज की ऐसे में जान भी जा सकती थी ऐसी लापरवाही के खिलाफ सरकार और औषधि प्रशासन को कार्यवाही की जानी चाहिए।




