Home मनोरंजन मशहूर सूफी सिंगर हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर पंचतत्व में विलीन...

मशहूर सूफी सिंगर हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर पंचतत्व में विलीन हुईं, सामने आई दिल तोड़ने वाली तस्वीरें

29
0

मुंबई
मशहूर सूफी सिंगर हंसराज हंस और (बीजेपी) के पूर्व सांसद हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पत्नी के निधन से सिंगर भी बुरी तरह टूट गए हैं और रेशम का अंतिम संस्कार किया गया, जहां से दिल तोड़ देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।

हंस राज हंत की पत्नी रेशम कौर को आज गुरुवार को पंचतत्व में विलीन किया गया। इस दौरान कई जानी-मानी हस्तियां उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। हंस राज हंस की पत्नी का अंतिम संस्कार विधिपूर्वक किया गया और पूरे परिवार और दोस्त मंडली ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह वक्त हंस राज हंस और उनके परिवार के लिए बेहद कठिन था।
 
सिंगर अपने हाथों से पत्नी की चिता को अग्नि देते नजर आए। इस दौरान उनका चेहरा बेहद मायूस आए, वहीं उनके बेटों चेहरे पर भी उदासी छाई दिखी। परिवार के अलावा इस दुखद घड़ी में मशहूर गायक मास्टर सलीम, क्रिकेटर शिखर धवन, और अन्य कई लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए और हंस राज हंस के परिवार के साथ दुख साझा किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here