Home छत्तीसगढ़ पूंजीपथरा क्षेत्र में कच्ची शराब बिक्री करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

पूंजीपथरा क्षेत्र में कच्ची शराब बिक्री करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

108
0

रायगढ़ से सुशील पांडेय की रिपोर्ट
एक महिला सहित लोगों से 44 लीटर शराब जप्तआरोपी जेल दाखिल*
रायगढ़।
घरघोड़ा आबकारी वृत प्रभारी रंजीत गुप्ता ने गुरुवार को पूंजीपथरा क्षेत्र के भूईकुरी गाँव मे दबिश देकर एक महिला सहित तीन लोगों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।उनके पास से 44 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।तीनो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल दाखिल कराया गया है।
कलेक्टर भीम सिंह एवं सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल द्वारा आबकारी विभाग को अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने का सख्त आदेश दिया गया है..उसी के मद्देनजर गुरुवार को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम भुईकुरी निवासी तीजमति यादव के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब एवं हरिराम खड़िया के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब जप्त की गई तथा पूंजीपथरा बस्ती से चंदन पासवान के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जप्त की गई।। तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क 34(2) एवं 59 (क) के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय ने तीनों आरोपियों को जेल दाखिल का आदेश दिया।। उक्त कार्यवाही घरघोड़ा प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक सुंदरलाल प्रधान; प्रभुवन बघेल; नगर सैनिक कन्हैया साहू, निर्मल साव, अजय कसेर, धर्मेंद्र साव एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का, एवं सरोज कँवर उपस्थित रहे।।