Home मनोरंजन 8 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी फिल्म तेरा क्या होगा लवली

8 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी फिल्म तेरा क्या होगा लवली

91
0

मुंबई

रणदीप हुड्डा और इलियाना डीक्रूज स्टारर तेरा क्या होगा लवली का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस रोमांटिक-सटायरिकल फिल्म में इलियाना और रणदीप पहली बार साथ नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर के हिसाब से इसकी कहानी रंगभेद और दहेज पर सटायरिकल टेक ले रही है। यह फिल्म 8 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी।

2 मिनट 41 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरूआत लवली (इलियाना) के किरदार से होती है, जिसके रंग के चलते कई लड़के वाले उसे रिजेक्ट कर चुके हैं। इसी बीच लवली का रिश्ता पक्का हो जाता है और शादी के दौरान दहेज का सामान चोरी हो जाता है। तब एंट्री होती है इंस्पेक्टर सोमवीर सांगवान (रणदीप) की, जो इस केस की इन्वेस्टिगेशन करते हैं। फिल्म के ट्रेलर में काफी फनी अंदाज में रंगभेद और दहेज प्रथा पर तंज कसा गया है। इस फिल्म को बलविंदर सिंह जंजुआ ने डायरेक्ट किया है।

इसमें रणदीप और इलियाना के अलावा करण कुंद्रा और पवन मल्होत्रा जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। फिल्म 8 मार्च को वुमंस डे पर रिलीज होगी। यह मां बनने के बाद रिलीज होने वाली इलियाना की पहली फिल्म होगी। इस फिल्म के अलावा इलियाना जल्द ही प्रतीक गांधी और विद्या बालन स्टारर दो और दो प्यार में भी नजर आएंगी। यह 29 मार्च को रिलीज होनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here