Home शिक्षा कृषि विवि PHD पाठ्यक्रम में प्रवेश NTA स्कोर के आधार पर मिलेगा

कृषि विवि PHD पाठ्यक्रम में प्रवेश NTA स्कोर के आधार पर मिलेगा

166
0

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में स्नातकोत्तर पाठ्क्रमों एम.एस.सी. कृषि, उद्यानिकी, वानिकी और एम.टेक. कृषि अभियांत्रिकी में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा जून माह में होनी है।
इस परीक्षा की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गयी है, यह निर्णय कोरोना संक्रमण की तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुए लिया जाएगा। इसी प्रकार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में पी.एच.डी. पाठ्यक्रम में प्रवेश एन.टी.ए. नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी नई दिल्ली से प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली परीक्षा आई.सी.ए.आर.-ए.आई.सी.ई.-जे.आर.एफ./एस.आर.एफ के माध्यम से दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एन.टी.ए. की मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी और मेरिट की रैंकिंग के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। यह परीक्षा जून में आयोजित किए जाने की संभावना है।