मुंगेली/नगर पालिका क्षेत्र के युवा पार्षद श्रीनिवास ठाकुर ने गार्डन निर्माण में किये गए भुगतान की जांच की मांग की हैं, निर्माणाधीन गार्डन निर्माण में भुगतान पर भारी अनियमितता हुई थी जिसकी शिकायत कलेक्टर मुंगेली से की है ज्ञात हो कि आज से 5 वर्ष पूर्व गार्डन निर्माण के लिए 1 करोड़ 59 लाख रुपए की राशि शासन से प्राप्त हुआ जिसे ठेकेदार और अधिकारी मिल कर पूरी राशि का बंदरबांट कर लिया था, तत्कालीन कलेक्टर की ओर से कराए गए प्रारंभिक जांच में भ्रष्टाचार होना पाया गया था, जिसके बाद अधिवक्ता संदीप तिवारी ने इस मामले पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई गई, जिस पर शासन को नोटिस जारी किया गया, शासन के पक्षकारों के द्वारा जवाब दिया गया जिसमें अभी याचिकाकर्ता की ओर से रिज्वाइंडर की प्रक्रिया की जा रही है कोरोना काल के चलते अभी हाईकोर्ट में मामला लंबित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एकाएक पदस्थ तत्कालीन अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर गार्डन मामले का अभी हाल में 37 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया हैं आखिर ऐसा हुआ क्या की हाईकोर्ट में मामला लंबित है और भुगतान कर दिया गया, इन सभी बातों को लेकर कांग्रेस के पार्षद श्रीनिवास ठाकुर ने आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में पार्षद ने कहा कि शासन के राशि का दुरुपयोग क्यों किया गया जबकि स्थल पर यह कार्य हुआ भी नहीं है इस मामले में जो भी अधिकारी जनप्रतिनिधि शामिल है उनसे राशि वसूली कर FIR होना जरुरी है जिससे आने वाले कल पर कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ऐसा न कर सके। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सांठगांठ के चलते ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया हैं उक्त भुगतान की जांच की मांग करते हुए कार्यवाही की मांग की हैं ।
मामले में कई जनप्रतिनिधियों की चुप्पी कई सन्देहों को जन्म दे रही हैं।





