Home व्यापार सप्ताह के पहले दिन आम आदमी को राहत, नहीं बढे पेट्रोल-डीजल के...

सप्ताह के पहले दिन आम आदमी को राहत, नहीं बढे पेट्रोल-डीजल के दाम

116
0

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को आम आदमी को राहत मिली है। सरकारी तेल कंपनियों हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि., इंडियन ऑयल ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 80.43 रुपए है। वहीं एक लीटर डीजल के लिए आपको 81.94 रुपए खर्च करने होंगे।
बता दें कि तेल कंपनियों ने रविवार को डीजल के भाव में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया था। बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ा रही हैं। पेट्रोल की बात करें तो इसमें बीते 21 दिनों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी। डीज़ल की कीमतें बढ़ने से अब रोजमर्रा की चीज़ें महंगी हो रही हैं। माल ढुलाई का भाड़ा बढ़ने से फल-सब्जियों की कीमत में उछाल आना तय है। वहीं, एफएमसीजी वस्तुओं की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है।
सुबह 6 बजे से लागू होती हैं नई दरेंप्रति दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।