passed – DAINIK BHARAT BHASKAR https://dainikbharatbhaskar.com DAINIK BHARAT BHASKAR Wed, 27 Dec 2023 09:40:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.2 महासमुंद : सरायपाली नगर निगम में सत्ता परिवर्तन, अध्यक्ष अमृत पटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 12-03 से पारित https://dainikbharatbhaskar.com/?p=194418 Wed, 27 Dec 2023 09:40:00 +0000 https://eveningtimescg.com/?p=194418 रायपुर.

प्रदेश मे सत्ता परिवर्तन के बाद नगरीय निकायों में अविश्वास प्रस्ताव आने लगे हैं और सत्ता परिवर्तन भी हो रहे है। ताजा मामला नगरपालिका सरायपाली से सामने आया है जहां कांग्रेस के अध्यक्ष अमृत पटेल के खिलाफ आठ दिसंबर को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन चार भाजपा के पार्षदों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दिया था।

जिसके संदर्भ मे जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपर कलेक्टर को पीठासीन अधिकारी बनाकर भेजा और आज अविश्वास प्रस्ताव के लिए मत पडे। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 मत पडे और विपक्ष में कांग्रेस तीन मत पड़ें इस प्रकार अविश्वास प्रस्ताव मत 12-03 से पारित हो गया। अब नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गयी है। नगर पालिका परिषद में पार्षदों की कुल संख्या 15 है, वर्तमान में भाजपा के आठ पार्षद, कांग्रेस के चार पार्षद और निर्दलीय तीन पार्षद हैं।

अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद नगर पालिका से जय स्तंभ चौक तक आतिशबाजी कर भाजपा पार्षदों, पदाधिकारियों और नेताओं ने जनता का अभिवादन करते हुए सभी को धन्यवाद दिया और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।

]]>